नवांकुर नर्सरी का हुआ शुभारंभ उन्नत बीज रोपे
बनखेड़ी-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा चयनित नवांकुर संस्था बनखेड़ी मां नर्मदा ग्राम विकास समिति के तत्वाधान में ग्राम पंचायत महुआखेड़ा के सरपंच मनोहर सिंह कुंमरे ने रिबन काटकर उद्घाटन किया इस अवसर पर जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक सुखवाती वर्मा मां नर्मदा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी मेहर चंदन सिंह पाल जयकुमार साहू लीलाधर पाल राजकुमार पलिया ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष दयाशंकर विश्वकर्मा सचिव सत्यनारायण त्रिवेदी मंदिर के पुजारी त्रिवेदी परामर्शदाता मकरन सिह कुशवाहा गोविंद पटेल ज्योति बाथरे रितेश कुशवाहा श्रीमंत पटेल एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति महुआखेड़ा फतेहपुर मैं आज दिनांक 23 फरवरी को खेड़ापति मंदिर परिसर में नर्सरी का विधिवत उद्घाटन किया गया जिसमें सैकड़ो पॉलिथीन बैगो में बेल इलाहाबादीअमरूद नींबू मुनगा अन्य फलदार एवं फूलदार बीज डाले गए नर्सरी की जवाबदारी ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने ली पौधे तैयार होने पर ग्राम में निशुल्क बांटे जाएंगे ग्राम के समाज सेबियो ने बढ़-चढ़कर सहभागिता एवं ग्राम में हर्ष व्याप्त है