logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किड्ज जी जाग्रति विहार मेरठ में चल रही स्पोर्ट्स वीक का हुआ समापन

मेरठ - कड्जी जागृति विहार, मेरठ के प्रांगण में आज दिनांक 21.02.2026 को स्पोर्ट्स
वीक का समापन कार्यक्रम हुआ। विगत 16.02.2026 से विद्यालय के प्रांगण में स्पोर्ट्स वीक चल रहा था। आज अन्तिम दिन में समापन कार्य क्रम में विद्यालय के प्रबन्धक
श्री अर्जुन सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शालू ने किया।
सर्वप्रथम मॉ सरस्वती के सम्मुख अतिथियो एवं प्रधनाचार्या ने दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण किया गया। छात्र/छात्राओं ने मिलकर सरस्वती वन्दना व गणेश वन्दना
से सभी का मनमोह लिया। विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएँ जैसे- ऊँची कूद, कंगारू
रेस, म्यूजिकल चेयर, लेमन रेस, कैट रेस आदि का आयोजन किया गया। इनमें
सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को मुख्य अतिथि श्री अर्जुन सिंह ने
मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की
कामना की तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास
में सहायता मिलती है। पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को
सभी प्रकार की स्पर्धाओं में एक साथ मिलकर कार्य करना सिखाते है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी ने अतिथिया ें का धन्यवाद दिया तथा
विद्यार्थियों को इस प्रकार के सभी आयोजनों मे ं हर्ष व उल्लास से सम्मिलित होने का
आवहान किया।
कार्य क्रम के अन्त में राष्ट्रगीत को सभी ने मिलकर गाया।
कार्य क्रम को सफल बनाने में श्रीमती प्रीति, श्रीमती ज्योति, कु सोनल, श्रीमती
काजल, श्रीमती पूजा आदि का सहयोग रहा

84
4525 views

Comment