logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर निगम कटनी मस्त और जनता त्रस्त

कटनी। कहने को तो लोग अपने शहर में विकास कार्य देखने को तरसते है। विगत एक वर्ष से भी अधिक समय से कटनी शहर में विकास का पहिया रुकने का नाम ही नहीं ले रहा, कटनी शहर में ऐसा कोई मार्ग नहीं जिसे सीवर लाइन के नाम पर खोदा न गया हो, नगर निगम द्वारा सड़कों को खोदने की गति इतनी तीव्र होती है कि लगता है कि हम दूसरी सुबह एक नई और खूबसूरत सड़क को देखेंगे लेकिन वो दूसरी सुबह आती ही नहीं है। बनी बनाई सड़क को सीवर लाइन के नाम पर खोदने के बाद मानो जैसे नगर निगम कटनी कुंभकर्णी निद्रा में सो जाता है। अगर इसी तरह नगर निगम अपने काम के प्रति लापरवाही करता रहा तो आने वाला समय कटनी के डाक्टरों के लिए अच्छा होगा।

0
99 views

Comment