logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अयोध्या: रुदौली तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

अयोध्या: रुदौली तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप



रुदौली तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पीड़ित किसान ने अधिकारियों के सामने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया।जानकारी के अनुसार, किसान सत्रोहन अपनी शिकायत लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा था। आरोप है कि लंबे समय से न्याय न मिलने और अधिकारियों की कार्यशैली से परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाने की कोशिश की।घटना के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए किसान को पकड़कर बचा लिया और तत्काल स्थिति को नियंत्रण में किया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। पुलिस ने मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को भी दूरी बनाए रखने का प्रयास किया।बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान अपनी समस्या के समाधान को लेकर कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुका था। न्याय न मिलने से आक्रोशित होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया।फिलहाल किसान को सुरक्षित कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

6
847 views

Comment