
*किसानों ने की खरीब फसल में बीमा कंपनी से मिली भगत करने वाले पटवारियो को निलंबन की मांग* भारतीय किसान संघ
*बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि फसलों में हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी करवाकर बीमा क्लेम और मुआवजा की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन* भारतीय किसान संघ
उपखंड गंगरार
भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि किसानों ने उपखंड अधिकारी गंगरार को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश और भारी ओलावृष्टि हुई है। जिसे किसानों की रबी सीजन की तिलहन,दलहन , अनाज, ओर अफीम की फसल एम औषधीय फसलें में काफ़ी नुकसान हुआ है। जिसे क्षेत्र के किसानों में मायूसी छाई हुई है। किसान संघ के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह ने बताया कि खरीब की फसल भी पूरी तरह अतिवृष्टि से नष्ट हो गई थी। जिसका किसानों को आपदा अनुदान भी नही मिला और पीएम फसल बीमा योजना में कम्पनी कोर्डिनीटर ओर पटवारियो ने मिली फगत कर किसानों को बीमा क्लेम से वंचित कर दिया। जिसे लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। सरकार की बीमा योजना के प्रति किसानों का विश्वास टूट रहा है।
पटवारियों और बीमा कंपनी की वजह से सरकार की छवि को धुमिल किया है। जिसे लेकर किसानों ने उपखंड अधिकारी के सामने मिली भगत करने वाले पटवारियो को निलम्बित करने की मांग करते हुए नारेबाजी की
वर्तमान में भी रबी फसल में काफ़ी नुकसान होने के बाद भी कोई पटवारी क्षेत्र में नही आया है। न ही कोई कर्मचारी किसानों की सुध ले रहा है। जिसे किसानों में भारी आक्रोश है
भारतीय किसान संघ मांग करता है कि
१. खरीब फसल 2025 में बीमा कंपनी के साथ मिली भगत करने वाले पटवारियो के खिलाफ सख्त से सख़्त कानून करवाई की जाय। जैसे ग्राम पंचायत साडास , तुम्बड़िया, कुवालिया, मंडपिया, गंगरार आदि में क्रॉप कटिंग में मिली भगत की गई है।
२ पटवरियो को अति शीघ्र अपने अपने पटवार क्षेत्र में भेज कर फसल की वास्तविक गिरदावरी करवाए।
३. अफीम किसानों को बडी मात्रा में नुकसान हुआ है जिसका नारकोटिस विभाग के अधिकारियों से विशेष आंकलन करवाकर नुकसान की भरपाई करते हुए पट्टा सुरक्षित किया जावे।
४. पटवारियों की गिरदावरी पर निगरानी हेतु प्रशासन एक कमेटी गठित कर वास्तविक निगरानी की जावे। जिसे शासन प्रशासन पर विश्वास बना रहे।
५. विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को फसल बीमा क्लेम और आपदा अनुदान दिलावे।
६.पुर्व में लम्बित खरीब फसल का आपदा अनुदान राशि और बीमा क्लेम दिलवाए।
भारतीय किसान संघ की मांग के अनुरूप ही सरकार द्वारा करवाई की जाएगी ऐसी उम्मीद रखते हैं अगर ऐसा नहीं होता तो किसान संघ के नेतृव में किसानों द्वारा बड़ा आंदोलन किया जायेगा। जिसका ज़िम्मेदार शासन प्रशासन होगा इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष माधव लाल, तहलील पालक गोपाल कृष्ण चतुर्वेदी, तहसील मंत्री कल्याण बैरवा, सहमंत्री बनवारी लाल, भगवान लाल जाट, भगवान लाल अहीर, इंद्रमल, रामस्वरूपउदय लाल पुरबिया, मनोहर जी लक्ष्मी लाल सहित अन्य किसान उपस्थिति रहे हैं।