शाहपुर पटोरी में व्यवहार न्यायालय निर्माण को लेकर समीक्षात्मक बैठक
शाहपुर पटोरी में व्यवहार न्यायालय निर्माण को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न शाहपुर पटोरी में व्यवहार न्यायालय निर्माण की मांग को लेकर मालपुर जोरपुरा पंचायत भवन में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोहद्दीनगर एवं मोरवा प्रखंड क्षेत्र की लगभग 45 पंचायतों से आए प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने शाहपुर पटोरी में व्यवहार न्यायालय की स्थापना को क्षेत्र की आवश्यक आवश्यकता बताया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में न्यायिक कार्यों के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों की हानि होती है। यदि शाहपुर पटोरी में व्यवहार न्यायालय का निर्माण होता है तो मोहद्दीनगर और मोरवा क्षेत्र की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। सभा में सर्वसम्मति से सरकार से शीघ्र पहल करने की मांग की गई। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि न्यायालय की स्थापना से स्थानीय स्तर पर न्याय व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आम जनता को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।