logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"AI-Summit" में कांग्रेस की बदसलूकी लोकतंत्र पर प्रहार, भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहा झाँसी पर प्रदर्शन कर जताया विरोध

झाँसी--​AI-Summit" में कांग्रेस की बदसलूकी लोकतंत्र पर प्रहार, भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहा झाँसी पर प्रदर्शन कर जताया विरोध |हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित ‘AI-Summit' के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी और बदसलूकी के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त कर राहुल गाँधी का पुतला देहेन किया । भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और सार्वजनिक शिष्टाचार का अपमान बताते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति/महामहिम को ज्ञापन सौंपा।​इस अवसर पर उपस्थित ई अमित सिंह जादौन ने कहा कि "मोहब्बत की दुकान" चलाने का दावा करने वाले राहुल गांधी की पार्टी के असल चेहरे से नकाब उतर गया है। एक प्रतिष्ठित मंच पर पत्रकारों और अतिथियों के साथ जिस तरह की धक्का-मुक्की और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया, वह कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है।
​विज्ञप्ति के मुख्य बिंदु:
​लोकतंत्र का अपमान: वैश्विक मंच पर भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया।
​युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि झांसी की जनता ऐसी अराजक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी।​कार्रवाई की मांग: भाजपा युवा मोर्चा ने मांग की है कि घटना के दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और कांग्रेस नेतृत्व देश से माफी मांगे।​कार्यक्रम में मुख्य रूप से ई अमित सिंह जादौन (जिला अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, झांसी महानगर) के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद स्वीकार्य हैं, लेकिन गुंडागर्दी और बदसलूकी के लिए कोई स्थान नहीं है।
​इस दौरान महामंत्री रवि राजपूत, मुकुल द्विवेदी, उपाध्यक्ष सौरभ बाजपेई, अनिल सेन, प्रणय अग्रवाल, राहुल तिवारी, मंत्री मंगलम दुबे, अंकित भार्गव, दिव्यांश पाखरे, मंडल अध्यक्ष आदर्श राय, अभिषेक त्रिपाठी, सोमेश शिवहरे,रियांशु मुखरैया,संकल्प,भूपेंद्र सिंह, दयाल, अर्जुन, विक्की,आशीष, राहुल,अभिषेक के साथ-साथ झाँसी महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

5
419 views

Comment