logo

झांसी: तीसरे रोज़े पर नूरानी रोशनी से सजी मरकज मस्जिद, सैंयर गेट क्षेत्र में इबादत की धूम

झांसी। रमज़ान-उल-मुबारक के मुकद्दस महीने की रूहानियत अब अपने पूरे शबाब पर है। झांसी के सैंयर गेट स्थित शहर की प्रमुख मरकज मस्जिद तीसरे रोज़े के मौके पर विशेष नूरानी रोशनी और आकर्षक लाइटों से सजी हुई है।
आकर्षण का केंद्र बनी मरकज मस्जिद रमज़ान के इस पाक महीने में मरकज मस्जिद अकीदतमंदों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। तीसरे रोज़े पर मस्जिद की विशेष सजावट और जगमगाहट ने यहाँ के वातावरण को और भी नूरानी बना दिया है। रात के वक्त रोशनी से सराबोर मस्जिद का यह मंजर श्रद्धालुओं का मन मोह रहा है।
इफ्तार और तरावीह में उमड़ी भीड़ सैंयर गेट क्षेत्र में इबादत और अमन का माहौल बना हुआ है। इफ्तार के समय और उसके बाद ईशा की नमाज़ व तरावीह के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मरकज मस्जिद पहुँच रहे हैं। मस्जिद के सहन में सामूहिक इबादत का दौर जारी है, जहाँ अकीदतमंदों ने अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाकर देश और समाज की खुशहाली व आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी।

19
355 views