logo

घाटमपुर-हमीरपुर हाईवे पर तेज रफ्तार वैन ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटा घायल


कानपुर nagar /घाटमपुर। घाटमपुर-हमीरपुर हाईवे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार वैन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार मां और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार हाईवे से गुजर रहे थे तभी पीछे से आ रही तेज गति की वैन ने नियंत्रण खो दिया और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है।

0
0 views