logo

चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल मे वार्षिक खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण का हुआ आयोजन



बृजमनगंज/ महराजगंज :

चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल फुलमनहा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के प्रबंधक सुधेश मोहन श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता मे विजेता व उपविजेता रहे छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया l
मुख्य अतिथि सुधेश मोहन श्रीवास्तव
ने सरस्वती माता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुरुवात किया।आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्रीवास्तव ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ्य शरीर मे ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है l इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास को बढ़ावा देना है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह ने कहा की छात्रों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने और हार-जीत से ऊपर उठकर सीखने के लिए प्रेरित किया जाता है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह, उप प्रधानाचार्य बेचन यादव, कार्यालय प्रभारी कुलदीप कुमार,शिक्षक जनार्दन भारद्वाज, शैलेष पाण्डेय, संजय कुमार, शिक्षिका पूजा पाण्डेय, शिवानी शर्मा, संतृप्ति जायसवाल, रुफिया खातून, जूली गौड़, आस्मिन खातून, सोनिया शर्मा और अभिवावक जगदीश, कृपा नाथ,भरथरी, अनीता, भोला उपस्थित रहे l

69
1690 views