logo

पूरनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

पूरनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश


पीलीभीत, 21 फरवरी। जनपद में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ज्ञानेन्द्र सिंह (जिलाधिकारी, पीलीभीत) एवं सुकीर्ति माधव (पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत) ने पूरनपुर तहसील परिसर में पहुंचकर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
भूमि विवाद से संबंधित मामलों को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच के उपरांत निष्पक्ष व न्यायोचित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समाधान पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शेष शिकायतों का भी शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

58
1611 views