logo

यूपी के बांदा जिले के बहुचर्चित और दिल दहला देने वाले चित्रकूट बाल यौन शोषण कांड

#बांदा20फरवरी,
यूपी के बांदा जिले के बहुचर्चित और दिल दहला देने वाले चित्रकूट बाल यौन शोषण कांड में आज (शुक्रवार) न्याय की बड़ी जीत हुई है. बांदा की विशेष पॉक्सो (POCSO) कोर्ट ने 34 से अधिक मासूम बच्चों के साथ दरिंदगी और अश्लील वीडियो बनाकर बेचने के मामले में दोषी पाए गए सिंचाई विभाग के निलंबित जूनियर इंजीनियर रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को मृत्युदंड (फांसी की सजा) सुनाई है.

विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार मिश्रा ने इस मामले को ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ श्रेणी में रखते हुए आदेश दिया कि दोनों दोषियों को मरते दम तक फांसी के फंदे पर लटकाया जाए. सीबीआई दिल्ली द्वारा अक्टूबर 2020 को रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसमें अभियुक्त राम भवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को अभियुक्त बनाया गया.

0
0 views