logo

पटोरी प्रखण्ड जेडीयू में संगठन का विस्तार, नए अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन



शाहपुर पटोरी/समस्तीपुर:
जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) के संगठनात्मक विस्तार के तहत पटोरी प्रखण्ड और नगर इकाई में नए अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन किया गया है।

पटोरी प्रखण्ड जेडीयू के अध्यक्ष पद पर रवीन्द्र प्रसाद को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया, जबकि पटोरी नगर जेडीयू अध्यक्ष के रूप में जितेश कुमार चौधरी को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकर्ताओं ने दोनों नव-निर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूती देने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। मौके पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा।

#पटोरी #जेडीयू #समस्तीपुर #संगठन_विस्तार #राजनीति

1
0 views