logo

बेईली में सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आए श्रमिक की मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़...
बस्ती/यूपी
बेईली में सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आए श्रमिक की मौत!

बहादुरपुर, बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के लुम्बनी-दुद्धी मार्ग पर बेइली गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय श्रमिक की मौ*त हो गई। मृ*तक की पहचान महेश पुत्र बोधन निवासी भैरमपुर, थाना धौरहरा, जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। वह पिछले तीन वर्षों से बेइली स्थित कंक्रीट भट्ठे पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि वृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे महेश किसी कार्य से सड़क पार कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महेश को सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा सीएचसी बहादुरपुर भेजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृ*त घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

9
595 views