logo

घर के सामान के साथ गद्दे में लिपटा था बेटी का शव, पुलिस ने की जांच तो माता-पिता ने किया सनसनीखेज खुलासा-

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। वाळूज एमआईडीसी इलाके में एक युवती का शव मिला है। तिसगांव चौफुली के पास गद्दे में लिपटी हुई 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

गद्दे में लपेटकर गांव ले जा रहे थे शव
जानकारी के मुताबिक, घर के सामान के साथ युवती के शव को गद्दे में लपेटकर रिक्शा से गांव ले जाया जा रहा था। पुलिस को शक होने पर रिक्शा रोका गया और जांच के दौरान गद्दे के अंदर से युवती का शव बरामद हुआ।प्रेम संबंध के चलते युवती ने लगाई फांसी
प्राथमिक पूछताछ में पीड़ित मां ने दावा किया कि युवती के प्रेम संबंध थे। इसी कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जा रहा था। हालांकि, मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस ने मां-बाप को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आयएगा सच
वाळूज एमआईडीसी पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत और सवालों का माहौल है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

पत्रकार आमिर महफूज खान
Aima media reporter

2
173 views