logo

बदायूं जिले के थाना क्षेत्र बिसौली मे आधार कार्ड से धोखाधड़ी युवक के नाम पर सालों चली आटा चक्की युवक की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

ग्राम हरदासपुर थाना बिसौली जिला बदायूं के रहने वाले हरिओम जो कि अपने गांव के ही संजीव यादव पुत्र पोशाकी लाल निवासी ग्राम हरदासपुर की सेलर चक्की स्पेलर पर मजदूरी करते थे इस बात का नाजायज फायदा उठाते हुए, संजीव यादव द्वारा जालसाजी तरीके से अपनी चक्की का विद्युत कनेक्शन खाता संख्या 9216598000 दि० 05/04/2023 को हरिओम के नाम 15 किलो वाट का कनेक्शन स्वीकृत करा लिया था, हरिओम वर्तमान में हरिद्वार में रहकर मेहनत मजदूरी करता है, दिनांक 23/1/2026 को बिजली विभाग द्वारा बिजली के बिल की वसूली के लिए टीम हरिओम के गांव में पहुंची और हरिओम के घर जाकर उपर्युक्त विद्युत कनेक्शन के बिल के वावत जमा करने को कहा गया बिल की धनराशि 94814 /- रु० बताया, तब हरिओम को अपने नाम फर्जी कनेक्शन की जानकारी हुई उसके बाद हरिओम की पत्नी श्रीमती गुड़िया करीब 6:30 बजे गांव के बाहर संजीव यादव की चक्की पर पहुंची और संजीव यादव वहां पर मौजूद था , हरिओम की पत्नी गुड़िया ने उपर्युक्त फर्जी कनेक्शन के बारे में संजीव यादव से पूछा कि मेरे पति के नाम से अपनी चक्की का फर्जी कनेक्शन क्यों कराया है तो संजीव यादव के द्वारा कहा गया कि मैंने जानबूझकर तुम्हारे पति के नाम से कनेक्शन कराया है और और हरिओम की पत्नी गुड़िया से अश्लील हरकत करते हुए बोला कि तु एक रात मेरे पास सोने के लिए तैयार हो जा मैं सारा बिल जमा करा दूंगा तभी हरिओम की पत्नी ने उसका विरोध किया तो संजीव यादव उन्हें, गंदी गंदी गाली देने लगा और बोला अगर कहीं पर शिकायत की तो मैं तुझे जान से मरवा दूंगा, उक्त घटना की रिपोर्ट लिखाने थाना हाजा पहुंची और वहां थाना हाजा पर तहरीर लेकर रख ली लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है , पीड़ित का कहना है, कि इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें ।

12
3235 views