logo

सिंधौली में भीषण सड़क हादसा: स्विफ्ट-ब्रेजा की टक्कर में 7 घायल, एक की हालत गंभीर


सिधौली थाना क्षेत्र के गांव मूर्छा के पास बारातियों से भरी स्विफ्ट कार नारायण पेट्रोल पंप की ओर मुड़ते समय तेज रफ्तार ब्रेजा से टकरा गई। हादसे में छह बाराती समेत सात लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेज

शाहजहांपुर जनपद के सिंधौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार गांव सैजना से निगोही क्षेत्र के डांडिया बाजार बारात जा रही थी। रास्ते में मूर्छा गांव के पास स्विफ्ट कार में सवार बारातियों ने अचानक वाहन पेट्रोल पंप की ओर मोड़ दिया, तभी सामने से तेज गति से आ रही ब्रेजा कार टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में बैठे बाराती भी घायल हो गए। हादसे में कुल सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ब्रेजा कार में सवार युवक संभल निवासी बताया जा रहा है, जिसकी पहचान महुआ पाठक के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

1
0 views