logo

सारण में मद्यनिषेध ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: 1054 लीटर विदेशी शराब जब्त...

बिहार में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (P&SNCB) की टीम को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाहरी राज्य से लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशेष अभियान दल को सूचना मिली थी कि बिहार में अवैध रूप से विदेशी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद मुफस्सिल थाना, जिला सारण के सहयोग से 20 फरवरी 2026 को संयुक्त छापेमारी की गई।
कार्रवाई के दौरान एक 10 चक्का ट्रक, एक चारपहिया वाहन तथा दो तीनपहिया वाहनों की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में कुल 1054.08 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। इस दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और शराब तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की पहचान के लिए जांच जारी है। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

1
66 views