logo

चास नगर निगम का चुनाव का प्रचार वार्ड 14 रामनगर प्रत्याशी ममता कुमारी नें किया परिवर्तन यात्रा...

झारखण्ड. दिनाँक 20 फरवरी 2026. चास नगर निगम का चुनाव का प्रचार प्रसार अब अपने अंतिम चरण पर पहुँच चूका है. सभी वार्ड पार्षद व मेयर पद हेतु लड़ रहे प्रत्याशियों नें अपनी अपनी अंतिम जोड़ व आजमाइस करते हुए जुलुस के तौड़ पर नगर भ्रमण करते हुए भीड़ के साथ नजर आ रहे हैं. वार्ड संख्या 14(रामनगर) वार्ड पार्षद पद हेतु लड़ रहे प्रत्याशियों में श्रीमती ममता कुमारी, श्रीमती अनीता सिंह व अन्य मुख्य रूप से नजर आ रहीं हैं. श्रीमती ममता नें भी अपनी बढ़त और अपनी जीत की दौर में जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करने के क्रम में जुलुस के तौर भारी मात्रा में महिलाओं व पुरुषों की संख्या के साथ रामनगर वार्ड 14 में समर्थकों के साथ दौरा करते हुए अपनी धुआंधार उपस्थिति इस चुनाव में दर्ज करा दी है. भीड़ को देखने के बाद विरोधियों के बिच हड़कंप सा मच गया है. क्यूंकि लोगों का रुझान ममता कुमारी के ऊपर अत्यधिक भरोसा पाया जा रहा है. इस विशेष यात्रा का नाम "परिवर्तन यात्रा" दिया गया था. इस रैली में मुख्य रूप से उम्मीदवार श्रीमती ममता कुमारी सहित समाजसेवी शम्भू कुमार, श्री राहुल पाटिल और आम आदमी पार्टी नें कदम से कदम मिलाकर आगे बढे जिसमे आप के बोकारो जिला प्रभारी अरविन्द विकाश,जिला महिला संगठन अध्यक्ष मंजुला कुमारी,जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा,जिला प्रवक्ता मिथिलेश गिरी, व झुग्गी झोपड़ी प्रभारी भगवान सिंह कुशवाहा, राहुल विश्वकर्मा सम्मिलित रहे. उनके जीत की शुभकामनायें दी और परिवर्तन यात्रा को सफल बनाया...

सौजन्य : ए वी सोशल न्यूज़ नेटवर्क मीडिया झारखण्ड.

12
1572 views