
राष्ट्रीय शर्म है राहुल गांधी बड़बोला देश की अस्मिता को धब्बा लगाने से भी गुरेज नहीं
चंडीगढ़ शनिवार 21 फरवरी 2026- अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति---प्रांत हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए राहुल गांधी को “राष्ट्रीय शर्म” करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश के तहत कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि धूमिल करने का निंदनीय प्रयास किया।
बड़ौली ने आरोप लगाया कि ।राहुल गांधी की राजनीति “निम्नतम स्तर” पर पहुंच चुकी है। और उनके उकसावे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्व के सबसे बड़े एआई इम्पैक्ट समिट’ जैसे मंच को विवादित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह कृत्य कांग्रेस के “वैचारिक दिवालियापन” को उजागर करता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवाचार, प्रगति और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर अग्रसर है, तब कांग्रेस केवल व्यवधान, बाधा और नकारात्मकता की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एआई इम्पैक्ट समिट’ को बदनाम करने की साजिश पहले से रची गई थी। और सुनियोजित तरीके से लोगों को इकट्ठा कर अपमानजनक हरकत के लिए उकसाया गया। मजेदार बात तो यह है कि राहुल गांधी पर थू थू करने वालों में कांग्रेस आई के बुद्धिजीवी और समझदार हर उम्र के कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
।