logo

पंचकुटीर कॉलोनी मैं जल भराव और पानी निकासी में समस्या


लालकुआं पंचकुटीर कॉलोनी की समस्या पिछले लंबे समय से बनी हुई है। कॉलोनी में लगातार जलभराव, गंदा पानी और कीचड़ फैला रहता है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बच्चों का स्कूल जाना दूभर हो गया है और बुज़ुर्गों के लिए घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है।
इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों को लिखित शिकायतें और आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार अनदेखी से परेशान होकर कॉलोनी के नागरिकों ने आपस में बैठक कर यह निर्णय लिया कि अब वे स्वयं सफाई अभियान शुरू करेंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन केवल चुनाव के समय कॉलोनी को वोट बैंक की तरह देखता है। वोट लेने के बाद न तो कोई अधिकारी झांकने आता है और न ही विकास कार्य होते हैं।
नागरिकों ने गाजियाबाद प्रशासन और जिला अधिकारियों से मांग की है कि वे जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर स्थायी समाधान करें, ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके।
----- अंकुर शर्मा , कृष्ण पाल सिंह सोम

16
771 views