logo

विषय : क्षेत्र में बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई जाने से कॉलोनी वासी परेशान


मैं आपका ध्यान हमारे क्षेत्र रोज न सिटी दुहाई नियर रैपिड मैट्रो स्टेशन गाज़ियाबाद की एक गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। हमारे क्षेत्र में बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट न होने के कारण रात्रि के समय अत्यधिक अंधेरा रहता है, जिससे आम नागरिकों, किसानों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा चोरी व अन्य असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है।
इस समस्या के समाधान हेतु जब विद्युत विभाग से संपर्क किया जाता है तो वे नगर निगम की जिम्मेदारी बताते हैं, और नगर निगम द्वारा विद्युत विभाग को जिम्मेदार बताया जाता है। इस कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
अतः आपसे निवेदन है कि कृपया आपसी समन्वय स्थापित कर हमारे क्षेत्र के बिजली के खंभों पर शीघ्रातिशीघ्र स्ट्रीट लाइट लगवाने की कृपा करें, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

कृष्णपाल सिंह सोम

8
298 views