logo

नासिक में 40 प्रमुख चौकों पर डिजिटल निगरानी, नियम तोड़ने पर सीधे ई-चलान


नासिक,: प्रतिनिधी

शहर में यातायात नियमों के सख्त पालन के लिए पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में आज दोपहर 3 बजे ई-चलान प्रणाली की औपचारिक शुरुआत की गई। शाम 6 बजे तक कुल 20 ई-चलान सफलतापूर्वक जारी किए जा चुके थे।
20 फरवरी से शहर के 40 प्रमुख सिग्नल चौकों पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं। अब सिग्नल तोड़ना, ट्रिपल सीट चलाना या गलत दिशा में वाहन चलाना सीधे कैमरे में कैद होगा और संबंधित वाहन चालक के मोबाइल पर ई-चलान भेज दिया जाएगा।
सीबीएस, मेहेर सिग्नल, त्र्यंबक नाका, कॅनडा कॉर्नर, मुंबई नाका, बिटको चौक, सिन्नर फाटा और दत्त मंदिर समेत शहर के कुल 40 स्थानों पर यह डिजिटल निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि समय पर जुर्माना नहीं भरा गया तो वाहन के हस्तांतरण, खरीद-फरोख्त और आरटीओ से जुड़े कार्यों में परेशानी आ सकती है।
तेजी से बढ़ रही वाहन संख्या के बीच सुरक्षित, अनुशासित और पारदर्शी यातायात व्यवस्था की दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है।

13
1319 views