logo

वासेपुर में देर रात फायरिंग, ड्राइवर को लगी गोली; इलाके में घेराबंदी फहीम खान के बेटे के ड्राइवर पर हमला, जांच तेज

हैदर उर्फ बबली को लगी गोली, अशर्फी अस्पताल में इलाज जारी

इलाके में पुलिस की घेराबंदी, CCTV खंगाल रही टीम,फहीम खान के बेटे के ड्राइवर पर हमला, जांच तेज
वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात, दहशत का माहौल

धनबाद: वासेपुर में शुक्रवार देर रात गोली चलने से सनसनी फैल गई। फायरिंग में फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर हैदर उर्फ बबली घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत पर निगरानी रखी जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एहतियातन क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में अब तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

18
1879 views