
ATM से निकले अतिरिक्त ₹17 हजार लौटाकर युवक ने जीता सबका दिल,
ईमानदारी की दी मिसाल,
ईमानदारी की मिसाल: ATM से निकले अतिरिक्त ₹17 हजार लौटाकर युवक ने जीता सबका दिल,*
*धार ब्यूरो - विजय गिरवाल"
पीथमपुर (धार)। औद्योगिक नगरी पीथमपुर में एक युवक ने ईमानदारी का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है। स्थानीय निवासी अरुण गोसर ने एटीएम मशीन से निकले अतिरिक्त 17 हजार रुपये वास्तविक खाताधारक को वापस कर समाज में सच्चाई और नैतिकता का संदेश दिया।
घटना 11 फरवरी की बताई जा रही है। छत्रछाया क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से अरुण गोसर ने पैसे निकाले। घर पहुंचकर रकम गिनी तो उन्हें पता चला कि मशीन ने उनके ट्रांजैक्शन के साथ अतिरिक्त ₹17,000 दे दिए। जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि तकनीकी खराबी के कारण किसी अन्य खाताधारक के खाते से राशि कटकर उनके पास आ गई थी।
*8 दिन तक किया इंतजार, फिर खुद बैंक पहुंचे*
अरुण गोसर ने पहले बैंक को फोन कर पूरी जानकारी दी और कई दिनों तक इंतजार किया कि यदि किसी व्यक्ति के खाते से पैसे कटे हों तो वह शिकायत दर्ज कराए तो बताना। जब बैंक मैनेजर के पास ऐसी शिकायत आई तो वे 18 फरवरी को स्वयं बैंक पहुंचे और बैंक प्रबंधन के सामने वास्तविक खाताधारक को राशि लौटा दी।
यह रकम धन्नाड निवासी जुगल मोंगिया की थी, जिनके खाते से गलती से पैसे कट गए थे। बैंक मैनेजर एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में पूरी राशि उन्हें सौंप दी गई।
*युवक ने क्या कहा अरुण गोसर ने बताया कि* औद्योगिक क्षेत्र में कई कर्मचारी अपनी महीने भर की मेहनत की कमाई पर निर्भर रहते हैं। “17 हजार रुपये किसी के लिए बहुत बड़ी रकम हो सकती है। गलती से मेरे पास आए पैसे लौटाना मेरा कर्तव्य था,” उन्होंने कहा।
बैंक ने भी की सराहना
बैंक अधिकारियों ने युवक की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
*लोगों के लिए जरूरी सलाह*
यदि एटीएम से पैसा न निकले लेकिन खाते से राशि कट जाए, तो 5 कार्य दिवस के भीतर संबंधित बैंक में शिकायत अवश्य दर्ज कराएं। इससे राशि वापस मिलने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
*पीथमपुर में अरुण गोसर की इस पहल ने साबित कर दिया — ईमानदारी आज भी जिंदा है।*