लम्भुआ इंस्पेक्टर का स्थानांतरण, पत्रकारों से अभद्रता बना कारण
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर:
सुल्तानपुर/लम्भुआ। सूत्रों के अनुसार, लम्भुआ में पत्रकारों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि लंभुआ इंस्पेक्टर का स्थानांतरण कर दिया गया है।
सूत्रों की मानें तो इस घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों और किसान नेताओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया था। मामले को लेकर लगातार विरोध और नाराजगी देखी जा रही थी।
बताया जा रहा है कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पत्रकारों और किसान संगठनों द्वारा लंभुआ एसडीएम के माध्यम से सुलतानपुर के जिलाधिकारी (DM) को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें संबंधित इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
सूत्रों के अनुसार, बढ़ते दबाव और मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। हालांकि, आधिकारिक स्तर पर अभी विस्तृत पुष्टि सामने आना बाकी है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है और लोग इसे पत्रकारों के सम्मान से जुड़ा अहम निर्णय मान रहे हैं।