आयुष विभाग ने केशवारी व उर्रो में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा जांच शिविर का किया आयोजन
सरिया (गिरिडीह)- सरिया प्रखण्ड के आयुष ग्राम केशवारी और उर्रो में जिला आयुष समिति के सौजन्य एवं जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी गिरिडीह के डॉ. गुलाम मुस्तफा अंसारी के निर्देश पर केशवारी में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा जाँच शिविर का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि श्री मनोहर यादव, पंसस प्रतिनिधि श्री केदार मोदी एवं आयुष्मान आरोग्य मन्दिर उर्रो में मुखिया प्रतिनिधि सुरेश भारती और सम्मानित ग्रामीणों की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।
इस शिविर में DAMO डॉ.गुलाम मुस्तफा अंसारी ने औषधीय पौधे का वितरण कर, निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, परामर्श, उपचार, एवं योगाभ्यास कराकर रोग मुक्त होने की जानकारी दिया गया। साथ हीं दोनों शिविरों में लगभग 250 मरीजों का ईलाज कर दवा (यूनानी, होमियोंपैथिक) का भी वितरण किया गया। मौके पर डॉ. प्रभु कुमार पाण्डेय, डॉ. रागीव अजहर, डॉ. अनुराधा शिल्पा, डॉ. रवि कुमार, डॉ.केसर अंसारी, योग प्रशिक्षक दीपू कुमार बर्णवाल, अजय कुमार, राहुल कुमार, शिवानी वर्मा, विजय कुमार, सहिया कुमारी ज्योति राणा, अवधेश सिंह, बैजनाथ सिंह सहित दोनों शिविरों में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।