
कैंट बोर्ड- सदर में चलाएगा अतिक्रमण अभियान लगेगा सीवर टेक्स - विधायक ने गृह कर निर्धारण प्रक्रिया पर उठाए सवाल
मेरठ - कैंट बोर्ड की विशेष बोर्ड बैठक हुई तो सफाई के ठेकों के विषय मे थी लेकिन इस स्पेशल बोर्ड बैठक में कैंट विधायक द्वारा गृह कर निर्धारण व अन्य विषयों में महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए ।
---------------------------------------
*मनोनीत सदस्य डॉ सतीश शर्मा का कार्यकाल बढ़ा*
बोर्ड बैठक में जानकारी दी गयी के रक्षा मंत्रालय द्वारा मनोनीत सदस्य डॉ सतीश शर्मा का कार्यकाल एक वर्ष और बढ़ा दिया गया है जिसपर बोर्ड बैठक में उन्हें बधाई दी गयी । बता दें के पिछले काफी समय से बोर्ड भंग चल रहा है और निर्वाचित सदस्यों हेतु चुनाव नही हो पा रहे
----------------------------------------
*सदर क्षेत्र में चलेगा अतिक्रमण अभियान*
----------------------------------------
स्पेशल बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया के सदर क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा जिससे वहां नालियों व नालों की सफाई व्यवस्थित रूप से करवाई जा सके
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा के पहले सभी बाजारों में मुनादी करवाकर और एक व्यवहारिक रोड मैप के अनुसार ही उक्त कार्यवाही को किया जाए । कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा के उक्त अभियान व्यापारियों व व्यापार संघों से सहमति बनाकर चलाया जाए जिससे किसी को असुविधा न हो ।
-------------------------------------------
*कैंट विधायक ने गृह कर निर्धारण प्रक्रिया पर उठाए सवाल पूछा प्रारूप*
----------------------------------------
कैंट बोर्ड की बैठक में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने बोर्ड द्वारा सदर के एक निवासी को भेजे गए गृह कर निर्धारण के नोटिस को दिखाते हुए छावनी परिषद के टेक्स विभाग द्वारा भवनों के वार्षिक किराया मूल्य के मूल्यांकन की प्रक्रिया को ही संदिग्ध बताते हुए सवाल खड़े कर दिए उनका कहना था के ऐसी क्या प्रक्रिया अपनाई जा रही है के एक ही जगह स्थित भवनों के कर मूल्यांकन में भारी अंतर देखने को मिल रहा है । विधायक ने जो नोटिस दिखाया उसमें बॉम्बे बाज़ार के एक भवन का कर मूल्यांकन 4 लाख से बढ़ाकर 48 लाख रुपये कर दिया गया था जिसका लगभग 18 प्रतिशत टेक्स वार्षित देना होता है । कैंट विधायक के सवाल पर बोर्ड अध्यक्ष द्वारा टेक्स निर्धारण पॉलिसी को पुनः अवलोकन करने के लिए कहा जिसपर सीईओ जाकिर हुसैन द्वारा बताया गया के अभी नोटिसों पर आपत्तियां मांगी जा रही है जिनपर सुनवाई करके ही वास्तविक एआरवी का निर्धारण किया जाएगा ।
----------------------------------------
*नालियों व सीवर लाइन से अलग होगी पानी की पाईपलाइन*
------------------------------------------
इंदौर की घटना का जिक्र करते हुए बोर्ड अध्यक्ष ने पूरे कैंट क्षेत्र में मार्च तक पानी की पाईपलाइन को नालियों व सीवरलाइन से अलग करने की रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए जिससे मेरठ कैंट में दूषित पानी से इंदौर जैसी घटना न घटित हो । हालांकि कुछ समय पहले ही सदर क्षेत्र में दूषित पानी पीने से कुछ लोगों के कैंट अस्पताल में भर्ती की घटना प्रकाश में आई थी ।
-----------------------------------------
*री टेंडर होगा वार्ड 4,5,6,7,8 का सफाई ठेका*
बोर्ड बैठक में वार्ड संख्या 4,5,6,7,8 के सफाई ठेके को किन्ही कारणों से पुनः री टेंडर करवाये जाने का निर्णय लिया गया हालांकि उक्त ठेके की सभी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी थी और टेंडर लखनऊ की एक कंपनी को 18 लाख रुपये द्विवार्षिक की न्यूनतम बिड पर दिए जाने की प्रक्रिया में था
–----------------------------------------
*सदर क्षेत्र में गृह कर में जुड़ेगा सीवर टेक्स भी*
-----------------------------------------
बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया के सदर क्षेत्र में जहां सीवर लाइन डल गयी है वहां निवासियों से लिये जाने वाले गृह कर के साथ ही सीवर टेक्स भी जोड़कर लिया जाएगा अभी तक केवल जल कर ही जोड़कर लिए जाने का प्रावधान है ।
-----------------------------------------
*विधायक ने सफाई ठेकेदार की कार्यशैली पर उठाए सवाल*
-----------------------------------------
विशेष बोर्ड बैठक में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने वार्ड संख्या 4,5,6,7,8 में सफाई ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए क्षेत्र में बदहाल सफाई व्यवस्था का विषय उठाया और ठेकेदार द्वारा सफाई हेतु लगाए गए सफाई कर्मियों
की बायमेट्रिक हाजरी लगवाने की व्यवस्था करने की बात कही जिससे ये पता लग सके के ठेकेदार द्वारा कार्य हेतु कितने कर्मचारियों का प्रयोग किया जा रहा है ।
------------------------------------------
*गांधी बाग में होगा लाइट एंड साउंड शो*
--------------------------------------
मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा ऐतिहासिक विषयों पर आधारित लाइट एंड साउंड शो आयोजन हेतु गांधी बाग में जगह के आवंटन की मांग की गई थी जिसे गांधी बाग में ओपन जिम के पास की लगभग 1800 वर्ग मीटर जगह दिए जाने पर बोर्ड बैठक में सहमति बनी
------------------------------------------
*ये थे बैठक के अन्य विषय*
------------------------------------------
स्टेट बैंक मुख्य कार्यालय में अवैध निर्माण को स्वयं तोड़ने पर तदुपरांत नक्शे से निर्माण करने हेतु सहमति
मिलिट्री सफाई ठेका 3 माह आगे बढ़ाया गया
कूड़ा निस्तारण परियोजना हेतु आईआईटी रुड़की की मदद ली जाएगी
कैंट अस्पताल में 3 संविदा डॉक्टर का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा
कैंट अस्पताल में यूनानी दवाखाना का कार्यकाल 2 वर्ष बढ़ा
3 फेमिली पेंशन पास हुई
अप्रैल से दिसंबर 2025 के अकाउंट्स को मंजूरी दी गयी
------------------------------------------
*ये हुए बैठक में सम्मलित*
--------------------------------------
कैंट बोर्ड बैठक में बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर निखिल देशपांडे सीईओ जाकिर हुसैन कैंट विधायक अमित अग्रवाल मनोनीत सदस्य डॉ सतीश शर्मा जॉइंट सीईओ हर्षिता कुमारी सहित कार्यालय अधीक्षक जयपाल तोमर व विषयपूरक जानकारी देने हेतु एई पीयूष गौतम, राजस्व अधीक्षक हितेश कुमार एकाउंटेंट राजेश जॉन टेक्स अधीक्षक प्रमोद कुमार व सफाई निरीक्षक अभिषेक गंगवार सम्मलित हुए ।