logo

सोनहत में महिला बाल विकास विभाग की बड़ी लापरवाही: 185 आंगनबाड़ी केंद्रों में अव्यवस्था, बच्चों के पोषण पर संकट ?


सोनहत (जिला कोरिया) —
विकासखंड सोनहत।

क्षेत्र की 42 ग्राम पंचायतों से लगातार मिल रही शिकायतों के अनुसार केंद्रों में भारी अनियमितताएं व्याप्त हैं, ?

जिससे बच्चों के पोषण और देखभाल पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। ?

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र सहायिकाओं के भरोसे संचालित हो रहे हैं, ?

जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहतीं। ?

कई केंद्रों में कार्यकर्ता मुख्यालय से बाहर रहकर दूसरे गांवों से संचालन कर रही हैं, ?

जिससे निरीक्षण और निगरानी व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। ?

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि बच्चों को शासन द्वारा निर्धारित रेडी-टू-ईट (RTE) पोषण आहार गुणवत्तापूर्ण और नियमित रूप से नहीं मिल पा रहा है। ?

कई स्थानों पर भोजन वितरण में अनियमितता और गुणवत्ता में कमी देखी गई है। ?

यह स्थिति न केवल शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रश्नचिह्न लगाती है, ?

बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ प्रतीत होती है।?

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि समय रहते उच्चाधिकारियों द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र में कुपोषण की समस्या और गहराने की आशंका है। ?

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संपूर्ण विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ?

अब देखना यह है कि महिला बाल विकास विभाग इस गंभीर लापरवाही पर क्या कदम उठाता है और मासूम बच्चों के पोषण अधिकार की रक्षा के लिए प्रशासन कितना संवेदनशील साबित होता है। ?

महिला बाल विकास विभाग
खबर / जन-जन की आवाज

5
264 views