logo

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता: प्राइवेट बनाम सरकारी नौकरी पर विद्यार्थियों ने रखे दमदार तर्क

संवाददाता: देव ठाकुर

बिल्सी: बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के बीच एक प्रभावशाली वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। “विचारों की उड़ान और तर्कों की पहचान” विषय के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास को मंच प्रदान किया।प्रतियोगिता का मुख्य विषय था “निजी क्षेत्र की नौकरियाँ बनाम सरकारी नौकरियाँ”। मंच पर दोनों पक्षों के विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और तथ्यों के साथ अपनी बात रखी। कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने निजी क्षेत्र के पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि प्राइवेट सेक्टर नवाचार, तेज विकास और आधुनिक तकनीक का केंद्र है, जहां प्रतिभा को शीघ्र पहचान और उन्नति के अवसर मिलते हैं। वहीं कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सरकारी नौकरियों के पक्ष में स्थिरता, सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और भविष्य की निश्चितता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्रमुखता से रखा। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुति और तर्क क्षमता ने सभी को प्रभावित किया। विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की शक्ति विकसित करती हैं। प्रबंध निदेशक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि वाद-विवाद केवल बोलने का माध्यम नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने की तैयारी है। प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के सफल संचालन में केशव शर्मा और रूबी मौर्य की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर एकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, पीटीआई विश्वदीपक शर्मा, राखी गुप्ता, मुनीश शर्मा, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, दीक्षा वार्ष्णेय, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय, पारस चंद्र सहित विद्यालय का समस्त शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। संवाद

6
110 views