logo

महाराणा प्रताप कॉलेज में 30वें वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

संवाददाता: देव ठाकुर

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में 30वें वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व चैम्पियन मोनू यादव द्वारा मशाल लेकर क्रीड़ांगन में दौड़ लगाने के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बन गया। क्रीड़ा महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। छात्रा वर्ग के परिणाम 100 मीटर दौड़ में भावना ठाकुर ने प्रथम, छाया ने द्वितीय तथा कोमल मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ में कामिनी प्रथम, आरती गोस्वामी द्वितीय तथा मीरा तृतीय स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में भावना ठाकुर ने प्रथम, कोमल मिश्रा ने द्वितीय तथा आरती गोस्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में कोमल मिश्रा प्रथम, आभा वर्मा द्वितीय तथा भावना ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग के परिणाम 100 मीटर दौड़ में मोनू यादव ने प्रथम, दिग्विजय सिंह ने द्वितीय तथा सुपेन्द्र यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में दिग्विजय सिंह प्रथम, विशाल ठाकुर द्वितीय तथा सुपेन्द्र यादव तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक में चंद्रभान प्रथम, मोनू यादव द्वितीय तथा सुपेन्द्र यादव तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में चंद्रभान ने प्रथम, मोनू यादव ने द्वितीय तथा सुपेन्द्र यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री शाहबुद्दीन अली खां, विशाल महर, अब्दुल रईस खां, सुभाष बाबू, प्रदीप कुमार, सूरजपाल, अभय यादव, आस्था माहेश्वरी, यामिनी वार्ष्णेय, आभा वर्मा, मंतशा अल्वी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संवाद

29
668 views