logo

मेहदावल से प्रयागराज सीधी बस सेवा का शुभारंभ 🚩

मेहदावल से प्रयागराज सीधी बस सेवा का शुभारंभ 🚩
अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि मेहदावल क्षेत्र के यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कल दिनांक 21 फरवरी 2026 को एक नई सीधी बस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है।
अब मेहदावल से प्रयागराज (वाया खलीलाबाद, धनघटा, बिड़हर घाट) का सफर पहले से अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। यह बस सेवा क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी।
इस बहुप्रतीक्षित बस सेवा के शुभारंभ हेतु सभी क्षेत्रवासियों की ओर से माननीय परिवहन मंत्री श्री दया शंकर सिंह जी का हृदय से आभार। आपके प्रयासों से अब प्रयागराज की राह और भी आसान हो गई है।
📍 कार्यक्रम विवरण
स्थान: मेंहदावल रोडवेज परिसर
समय: प्रातः 11:00 बजे
आप सभी क्षेत्रवासियों एवं सम्मानित जनता से सादर आग्रह है कि कल प्रातः 11 बजे मेंहदावल रोडवेज परिसर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य शुभारंभ कार्यक्रम को सफल बनाएं।
आपका अपना,
अनिल त्रिपाठी
(विधायक – मेहदावल, जनपद संतकबीरनगर)

8
3296 views