
सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों, फर्स्ट एड एवं सीपीआर के प्रति जागरूकता
मैनपुरी। पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा छात्रों में सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों, फर्स्ट एड एवं सीपीआर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
संघ के राष्ट्रीय महासचिव पंकज बाबू के नेतृत्व में आर.एस. एजुकेशनल एकेडमी, मंडी क्रॉसिंग करहल, मैनपुरी में 20 फरवरी को रोड सेफ्टी, ट्रैफिक अवेयरनेस, फर्स्ट एड एवं सीपीआर विषय पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन यादव (सचिन आजाद) ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार तथा सीपीआर की जानकारी दी।
इस दौरान मंच पर उपस्थित रहे:
राष्ट्रीय अध्यक्ष – सचिन आजाद
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – संदीप त्रिपाठी
सदस्य – धर्मेंद्र सिंह यादव
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकगण, गार्ड, स्कूल ड्राइवर एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के उपरांत सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सामाजिक एवं जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए संघ का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट - पंकज गुप्ता
जिला - जालौन, उरई
राज्य - उत्तर प्रदेश