logo

प्रवीन पत्रकार अपूर्व कुमार बरुआ के निधन पर उत्तरपूर्व जर्नलिस्ट एंड डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने जताया शोक

असम के वरिष्ठ पत्रकार अपूर्व कुमार बरुआ का निधन हो गया। उनके निधन पर उत्तरपूर्व जर्नलिस्ट एंड डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
एक शोक संदेश में संगठन की अध्यक्ष राशना मणि गोगोई और संपादक तरुण गोगोई ने कहा कि गोलाघाट से प्रकाशित साप्ताहिक ‘धनशिरी’ के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत रहे वरिष्ठ पत्रकार अपूर्व कुमार बरुआ के निधन से असम के पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
स्वर्गीय बरुआ ने अपने समृद्ध और दीर्घ पत्रकारिता जीवन में समाचार जगत को उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके योगदान के लिए उन्हें ‘भाषार ओजा हेमचंद्र बरुआ पुरस्कार’ तथा गोलाघाट के ‘पत्रकार शिरोमणि’ सहित कई सम्मानों से सम्मानित किया गया था।
वर्तमान में Press Club of India की अध्यक्ष पत्रकार संगीता बरुआ पिशारोटी के पिता अपूर्व कुमार बरुआ के निधन को संगठन ने पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।
उत्तरपूर्व जर्नलिस्ट एंड डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

3
133 views