logo

राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेंगे लालसोट के सात स्काउट-गाइड

लालसोट
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ का सात सदस्यीय दल हरियाणा के गड़पुरी में 23 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व स्काउट आजीवन सदस्य रवि सोनी, स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा, यूथ कमेटी अध्यक्ष हर्ष शर्मा व उपाध्यक्ष अभिषेक प्रजापत ने दल का माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन किया। रवि सोनी ने कहा कि प्रतिभागी रोवर-रेंजर पूर्ण मनोयोग से भाग लेकर राजस्थान की सभ्यता और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेंगे। हर्ष शर्मा ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि अभिषेक प्रजापत ने आभार जताया।
दल में राजेश पायलट राजकीय पीजी कॉलेज से श्रुति सैनी, मनीष सैनी, मूलचंद टीटी कॉलेज से हेमंत मेंहदवारिया, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल डिडवाना से तरुण जैन तथा अशोक शर्मा स्कूल से उर्वशी देवड़ा, अंजली योगी व शुभम शर्मा शामिल है।

3
47 views