logo

आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना में तलावगांव का हुआ चयन

लालसोट
आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में एसडीएम विजेन्द्र कुमार मीना की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड स्तरीय समिति का गठन किया गया तथा विभागवार जिम्मेदारियां तय की गई। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य करते हुए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। योजना के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
योजना की क्रियान्वयन समिति के सदस्य सचिव डॉ. नवीन मिश्रा ने बताया कि जिले में पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जिनमें उपखण्ड की तलावगांव ग्राम पंचायत शामिल है।
योजना के तहत प्रकृति परीक्षण, टीबी मुक्त अभियान, महिला एवं किशोरियों की स्क्रीनिंग व उपचार, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच एवं उपचार, शत-प्रतिशत टीकाकरण तथा तंबाकू मुक्त ग्राम जैसी अनेक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

8
498 views