पत्रकारों के सम्मान में उतरे किसान यूनियन के नेता, कार्रवाई की मांग तेज
लम्भुआ। लम्भुआ क्षेत्र में पत्रकारों के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। किसान यूनियन के नेताओं ने पत्रकारों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए विरोध दर्ज कराया।
बताया जा रहा है कि लम्भुआ कोतवाल द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता किए जाने के विरोध में किसान नेताओं ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी (SDM) लम्भुआ को ज्ञापन सौंपकर कोतवाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि पत्रकारों के सम्मान पर आंच आई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
👉 फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मी बढ़ गई है।