logo

ईमानदारी की मिसाल बने कबाड़ कारोबारी हाजी अख्तर।

कहते हैं ईमानदारी आज भी जिंदा है, और फरीदाबाद में इसका अनोखा उदाहरण देखने को मिला.

कबाड़ व्यापारी हाजी अख्तर उर्फ खान ने करीब 100 ग्राम (10 तोले) सोने के गहने उस परिवार को लौटा दिए, जिसने गलती से उन्हें कबाड़ में बेच दिया था. गहनों की कीमत लगभग 15 लाख रुपये थी. दरअसल, अशोक शर्मा अपने परिवार के साथ कुंभ मेले में जा रहे थे.

चोरी के डर से उन्होंने सोने के गहने एक पुराने डिब्बे में रखकर कबाड़ के बोरे में छिपा दिए. समय बीतने पर परिवार इसे भूल गया और दिवाली की सफाई में वह बोरा कबाड़ समझकर बेच दिया गया.

जब गहनों की जरूरत पड़ी तो गलती का एहसास हुआ, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. करीब 6 महीने बाद खान साहब ने अपने गोदाम में ढेर सारे कबाड़ के बीच से वह डिब्बा ढूंढ निकाला और ईमानदारी दिखाते हुए गहने परिवार को लौटा दिए.

3
273 views