logo

राजा पुलिस अधीक्षक शशि मोहन के निर्देश

रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा
कोलकाता के होटल में रायगढ़ पुलिस की रेड में 5 नामी क्रिकेट सटोरी के साथ उनके 2 साथी गिरफ्तार
25 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 1 टैबलेट और नगदी रकम ₹3,600 रूपये समेत 6.30 लाख रुपए की संपत्ति जप्त
सटोरिए होटल से कई राज्यों में वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच पर लगा रहे थे दांव
*ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग ऐप से खिलाया जा रहा था क्रिकेट सट्टा*
*एसएसपी शशि मोहन की दो टूक - रायगढ़ में जुआ सट्टा होगा बंद, हर सटोरी को भेजा जाएगा जेल*
रायगढ़, 20 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर जिले में लगातार जुआ-सट्टा, अवैध शराब और देह व्यापार पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । वहीं वर्तमान में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में सट्टा लगाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रखते हुए हाल ही में क्रिकेट सट्टा में संलिप्त दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा । वहीं पूर्व सटोरियों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।
गौरतलब है कि – पिछले साल 23 अप्रैल को कोतवाली और साइबर सेल की टीम द्वारा गांजा चौंक पर रेड कर अमित अग्रवाल नामक को क्रिकेट सट्टा नोट करते पकड़ा गया था । आरोपियों से एक नग आसमानी रंग का विवो कम्पनी का एंड्रायड मोबाईल टच स्क्रीन एवं 500 रूपये के 240 नोट जुमला 1,20,000/- रूपये जप्त कर अपराध क्रमांक 173/2025 धारा 7 जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है, मामले के सटोरी-धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक की भी संलिप्तता पायी गई थी, ये सभी आरोपी फरार थे, कोतवाली पुलिस ने मामले में इन फरार आरोपियों के विरुद्ध फरारी में चालान पेश किया गया जिनके विरूद्ध न्यायालय से स्थायी वारंट जारी हुआ था ।
इसी प्रकार 22 अप्रैल 2025 को चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने डिग्री कालेज सब्जी मंडी

1
193 views