logo

रविवार को भी रजिस्ट्री होगी -राज्य सरकार उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने संपत्तियों की रजिस्ट्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब एक से अधिक उपनिबंधक कार्यालय वाली तहसीलों में रविवार को भी रजिस्ट्री कराई जा सकेगी। इस निर्णय से नौकरीपेशा लोगों और दूरदराज से आने वाले नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की महानिरीक्षक नेहा शर्मा ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर रोस्टर में आवश्यक बदलाव करने को कहा है। सरकार का मानना है कि इससे कार्यदिवसों की भीड़ कम होगी और आम जनता को सुविधाजनक समय पर रजिस्ट्री कराने का अवसर मिलेगा।

0
1147 views