logo

विजयवाड़ा से लापता भीनमाल के दो मासूम वलसाड में सकुशल बरामद

भीनमाल/विजयवाड़ा, (दलपतसिंह भायल ) 20 फरवरी आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से 18 फरवरी को लापता हुए राजस्थान के भीनमाल क्षेत्र के दो मासूम बच्चे आखिरकार गुजरात के वलसाड में सकुशल मिल गए हैं। बच्चों के सुरक्षित मिलने की सूचना मिलते ही परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चों के लापता होने के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने विभिन्न राज्यों में अलर्ट जारी कर तलाश अभियान शुरू किया। लगातार प्रयास और समन्वय के चलते दोनों बच्चों को वलसाड में सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और खोज अभियान में सहयोग करने वाले पुलिस प्रशासन, सामाजिक संगठनों एवं आमजन का आभार व्यक्त किया।
इस घटना के सुखद अंत से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में संतोष और खुशी का माहौल है।

532
23625 views