जनता दरबार में प्रदीप खटीक ने वार्ड नं. 11 की समस्याओं का कराया समाधान
झांसी। जनता दरबार में वार्ड नंबर 11 की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। जनसेवक प्रदीप खटीक की सक्रिय पहल पर क्षेत्रवासियों द्वारा पेयजल, सफाई, सड़क और बिजली से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखी गईं।
जनता दरबार में मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया।
इस दौरान प्रदीप खटीक ने कहा कि वार्ड 11 की जनता की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्षेत्रवासियों ने समस्याओं के समाधान की दिशा में हुई कार्रवाई पर संतोष जताया।