logo

बखरा इंटर कॉलेज के पास सड़क हादसा, इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया: बखरा इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्यन कुमार (पिता – रुदल कुमार) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आर्यन कुमार इंटर की परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में वे अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए रुके थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आर्यन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

1
1020 views