logo

झाझा थाने में किन्नरों का हंगामा: छेड़खानी और धमकी के आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग

जमुई, झाझा: थाना परिसर में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान दो किन्नरों ने छेड़खानी और कुल्हाड़ी से जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जमकर हंगामा मचाया। पीड़ित किन्नरों ने बताया कि रजला बाजार में एक युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध पर उसने कुल्हाड़ी लहराते हुए धमकी दी।घटना के बाद किन्नरों ने कई बार डायल 112 पर कॉल की, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उन्होंने आरोपी के घर जाकर परिजनों को सूचना दी, जहां माफी मांग ली गई। फिर भी सहायता न मिलने पर गुस्से में थाने पहुंचे और समाज में किन्नरों के जीने के अधिकार पर चिल्लाने लगे।इसी बीच जन संवाद के लिए पहुंचे एसपी विश्वजीत दयाल ने मौके पर स्थिति संभाली। थानाध्यक्ष संजय कुमार के उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर हंगामा शांत हो गया।

10
193 views