logo

दमोह में धड़ल्ले से चल रहा अवैध शराब का कारोबार

बजरिया वार्ड नंबर 1,2,3 एवं 8 की समस्त महिलाओं ने कोतवाली जाकर ज्ञापन सोपा जहां महिलाओं ने बताया कि बजरिया वार्ड में अवैध शराब का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है शराब के कारण आए दिन लड़ाई झगड़ा हो रहे हैं एवं युवा पीढ़ी भटक रही है महिलाओं ने कहा कि घर से निकलने में भी परेशानियां आती हैं लोग गाली गलौज करते हैं बच्चों के एग्जाम चल रहे हैं इससे भी बच्चों को परेशानी आ रही है शराब पीकर घर में आकर गाली गलोज करना लड़ाई झगड़ा करना एवं बाहर लोग लड़ाई झगड़ा करते हैं तो बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं इसी से परेशान होकर महिला कोतवाली थाना पहुंची और समस्त वार्ड की अवैध शराब बंद करने को लेकर ज्ञापन सोपा थाना प्रभारी जी से निवेदन किया की समस्त वार्डों की अवैध शराब जल्द से जल्द बंद कराया जाए जिसमें भगवती मानव कल्याण शक्ति जिला अध्यक्ष मुकेश तोमर एवं भगवती मारो कल्याण संगठन की चढ़ते चित्रा राजपूत एवं समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

8
1806 views