logo

स्व श्री कालूराम गगरानी का गीता भवन न्यास समिति बड़नगर का 936 वा एवं जैन सोशल ग्रुप नागदा का 55 वा नेत्र दान सम्पन्न

*स्व. श्री कालूराम गगरानी का मरणोपरांत नेत्रदान*
*गीता भवन न्यास समिति बड़नगर का 936वाँ एवं जैन सोशल ग्रुप नागदा का 55वाँ नेत्रदान सम्पन्न*

*उज्जैन/गिरधारी गेहलोत जन जन आवाज की खास खबर*

नागदा
नगर के प्रतिष्ठित गगरानी परिवार ने मानवता की अनुपम मिसाल प्रस्तुत करते हुए स्वर्गीय श्री कालूराम गगरानी के मरणोपरांत नेत्रदान का सराहनीय निर्णय लिया। उनके पुत्र अशोक, आनंदी एवं राजेश गगरानी ने शोक की घड़ी में भी समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए यह पुण्य कार्य संपन्न कराया।
परिवारजनों की सहमति से नेत्रदान की प्रक्रिया गीता भवन न्यास समिति, बड़नगर की टीम द्वारा पूर्ण की गई। नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल के मार्गदर्शन में समस्त विधिक प्रक्रिया संपन्न हुई। यह समिति का 936वाँ नेत्रदान है, जो संस्था की निरंतर सेवा भावना का प्रमाण है।
इस मानवीय कार्य में जैन सोशल ग्रुप नागदा के नेत्रदान प्रभारी ब्रजेश बोहरा की सक्रिय भूमिका रही। उनके समन्वय से यह नगर का 55वाँ नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समय पर की गई कार्रवाई से दो नेत्रहीन व्यक्तियों को दृष्टि मिलने की संभावना बनी है।
नेत्रदानी स्व. श्री कालूराम गगरानी का अंतिम संस्कार गुरुवार प्रातः उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा के उपरांत किया जाएगा।
गीता भवन न्यास समिति एवं जैन सोशल ग्रुप नागदा की ओर से अध्यक्ष धर्मेन्द्र बम व ग्रुप के सक्रिय सदस्य सी ए कमलनयन चपलोत ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की गई।

0
0 views