logo

दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

उन्हैल| चौमहला-उन्हैल सड़क पर खेरखेड़ा फंटे के पास गुरुवार दोपहर दूध वाहन की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल व्यक्ति को चौमहला अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान मध्यप्रदेश के भानपुरा निवासी नंदसिंह पुत्र कल्याण सिंह के रूप में हुई है। उसकी स्थिति गंभीर होने से प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रैफर कर दिया। पुलिस ने दूध वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Aima media झालावाड़

1
54 views