परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण कक्षा 10 वीं की परीक्षा केंद्रों का कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीमों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुविधाओं को देखा गया, साथ ही निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए गए। जिला प्रशासन की टीम द्वारा मुरार स्थित विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, इसके साथ ही शिक्षा नगर स्कूल, थाटीपुर स्कूल, पागनवीसी हाई सेकेण्डरी स्कूल, जीवाजीराव हायर सेकेंण्डरी स्कूल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जिले में संचालित अन्य परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। #Gwalior #school #boardexam2026