
अप्रेंटिसशिप युवा संगम एवं रोजगार व स्वरोजगार मेला 24 फरवरी को
अप्रेन्टिसशिप युवा संगम एवं रोजगार व स्वरोजगार मेला 24 फरवरी को
15 कंपनियाँ आ रही हैं भर्ती करने
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप 24 फरवरी को प्रातः 11 बजे से गदाईपुरा रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर में स्थित जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम का आयोजन होगा। जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण शाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे इस रोजगार मेले में आकर्षक पैकेज पर निजी क्षेत्र की 15 कंपनियां भर्ती के लिये आ रही हैं।
ये कंपनियां आ रही हैं भर्ती करने
उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा संगम में भर्ती करने आ रही कंपनियों में क्विक आईटी सॉल्यूशन इन कंसल्टेंसी ग्वालियर, रेपिडो प्राइवेट लिमिटेड तानसेननगर ग्वालियर, आई नोक्स डी.बी. मॉल ग्वालियर, पेटीएम सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, टाटा स्ट्राइव स्किल डवलपमेंट पडाव ग्वालियर, आयसर अकादमी शिवपुरी, ईगल सिक्योरिटी शिवपुरी, चेकमेट सिक्योरिटी अहमदाबाद गुजरात, भारत पे प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर बजाज केपिटल प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, ए०एन०डी० सोलर प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, जॉब्स फेयर नाच प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, इन्दौर, दिल्ली, प्रेम मोर्टस प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, जोमैटो फूड प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर एवं किस्पी प्राइवेट लिमिटेड नोएडा (उ०प्र०) आदि शामिल हैं।
इन पदों के लिये होगी भर्ती
इन कंपनियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनी वर्कर, मशीन ऑपरेटर अस्सिटेंट मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, डिप्टी डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रीशियन, अभिकर्ता, अप्रेटिंस ट्रेनी, सैल्स एज्यूकेटिव, फील्ड सैल्स एग्ज्यूकेटिव, ट्रेनीज, ऑफिस मैनेजमेंट, सिक्योरिटी मैनेजमेंट, पर्यवेक्षक, स्टोर कीपर, कार्यालय सहायक, हेल्पर, सुरक्षा जवान, टूर गाइड, असिस्टेट मैनेजर, सुपरवाईजर, टेली कॉलर व ड्रायवर इत्यादि पदों पर भर्ती विभिन्न क्षेत्र के सेक्टर के लिये की जायेगी। रोजगार मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। वेतनमान 10 हजार से 45 हजार रुपए तक देय होगा।
यह दस्तावेज साथ में लाने होंगे
प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिये युवाओं को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिये कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
#gwalior
#RojgaarMela