logo

संकल्प से समाधान अभियान के दिव्तीय चरण में ग्राम देवरी में शिविर आयोजित

#sankalpsesamadhan अभियान के द्वितीय चरण में ग्राम देवरी में शिविर आयोजित

आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं की जानकारी पर जोर

जिले में 16 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक संचालित “संकल्प से समाधान” अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को जनपद पंचायत मुरैना के ग्राम देवरी में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा प्राप्त आवेदनों का अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
इसके अतिरिक्त अन्य क्लस्टरों में भी शिविर आयोजित किए गए। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ प्राप्त हो तथा प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh

48
1279 views